सिंधिया के बेटे की कंपनी के मैनेजर ने किया बारह लाख का गमन

फर्म मैनेजर कर रहा था दो साल से गमन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे से जुड़ी फर्म में लगभग 12 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। गबन का आरोप फर्म के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता पर है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे निवासी जीवाजी गंज ने जनकगंज थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया है कि फर्म माय मंडी एप के माध्यम से सब्जी और फल की खरीद फरोख्त का कारोबार करती है। फर्म के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने कंपनी के साथ लगभग 12 लाख रुपए की ठगी की है। शिवम ने खुद की फर्म श्याम ट्रेडिंग के बिल लगाकर सस्ते माल को महंगे दामों में कंपनी को बेचा है। शिवम का कार्यक्षेत्र मंडी है और उस पर मंडी से सब्जी व फल की खरीद फरोख्त का जिम्मा है। शिकायत के अनुसार एक कर्मचारी के कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद शिवम पर लगाए गए आरोपों के आधार पर उक्त खुलासा हुआ। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी डायरेक्टर के नामों को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। यहां बता दें हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के दो डायरेक्टर हैं। इनमें महान आर्यमन सिंधिया और सूर्यांश जैन शामिल हैं।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAM https://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBE https://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOK https://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL